टोंक : डीजे बंद कराने गए पुलिसकर्मी तो लोगों ने कर डाला हमला, जान बचाकर पहुंचे थाने

By: Ankur Mon, 22 Feb 2021 4:51:17

टोंक : डीजे बंद कराने गए पुलिसकर्मी तो लोगों ने कर डाला हमला, जान बचाकर पहुंचे थाने

नियमों के अनुसार एक समय के बाद तेज संगीत नहीं चलाया जा सकता क्योंकि इससे दूसरों को परेशानी होती हैं। हांलाकि कई लोग नियमों की अनदेखी करते हुए देर रात तक डीजे और साउंड चलाते रहते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला टोंक में जहां एक समारोह में देर रात तक डीजे बज रहा था जिसे बंद कराने जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो समारोह में मौजूद लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक हैड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। टना की जानकारी मिलते डीएसपी मय जाब्ते के बाड़ाजेरे किला पहुंचे। डीजे बजा रहे पिकअप चालक और हमला करने वाले करने वाले करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया।

घायल हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को तुंरत अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। घायल पुलिसकर्मी के सिर में करीब 10 टांके लगे। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

सदर थाना पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि बाड़ाजेरे किला गांव में शादी समारोह के दौरान रात 11 बजे तक डीजे बज रहा है। जिस पर हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल गिरराज बाइक से गांव पहुंचे। वहां डीजे को बंद करने को लेकर समझाइश करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। दोनों पुलिसकर्मी जैसे-तैसे जान बचाकर थाना पहुंचे।

ये भी पढ़े :

# जोधपुर : राह चलते युवक से मोबाइल झपट भागा स्कूटी सवार, पुलिस को अंगूठा दिखा रहे बदमाश

# जोधपुर : एक हजार करोड़ रुपए का संजीवनी सोसायटी घोटाला, जयपुर जेल से 3 को जोधपुर लाई पुलिस

# अलवर : 15 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने किया 4 गौतस्करों को गिरफ्तार, बेखौफ हो नाकाबंदी तोड़ भागे

# पाली : पुलिस ने जीप रूकवा ली तलाशी, अफीम के साथ गिरफ्तार हुए दो तस्कर

# जयपुर : मंगलवार से शुरू होगी शराब के दुकानों की ऑनलाइन नीलामी, एक बोली के बाद मिलेंगे 10 मिनट

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com